Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kaali Kheti Review: जानें कैसी है Jackie Shroff-Sharad Kelkar की फिल्म
    • Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate
    • पहले कटे, अब जुड़ेंगे
    • सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश
    • प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश
    लेख-आलेख

    सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक या आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी अॅाफ लव’ के प्रकाशन के पूर्व साक्षात्कारों में जो कुछ कहा था उनके संदर्भ में यह मानना सही होगा कि पुस्तक को केवल लोकप्रिय बनाने नहीं बल्कि अपनी दृष्टि से वर्तमान कांग्रेस की दिशा-दशा, रीति-नीति के अंतर्गत सुनियोजित रणनीति के तहत सारी बातें कही गईं। इसे प्रकाशन के पूर्व ही विवादित बना दिया गया था। एक समाचार पत्र ने लिखा कि ‘पेंगुइन रैंडम हाऊस इंडिया’ ने इस किताब के कुछ हिस्सों विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आर.एस.एस. और चीन से जुड़े  मामलों में बदलाव या पैराग्राफ  हटाने की मांग की थी जिसे सोनिया गांधी ने मना कर दिया। कांग्रेस ने तुरंत आरोप लगा दिया कि सरकार ने उसके कुछ अंश के प्रकाशन की अनुमति नहीं दी। पेंगुइन ने खंडन किया कि लेखक द्वारा बदलाव अस्वीकार करने के कारण किताब रोकी गई है। तो यह जांच का विषय है कि कोई अंश हटाने के लिए कहा ही नहीं गया तो इतना गहरा विवाद पैदा कैसे हो गया?

    उनके साक्षात्कार के दो अंश बाबरी विध्वंस और आपातकाल पर दिए बयान सबसे ज्यादा चर्चा और विवाद में रहे और पुस्तक में भी वही बातें थोड़े विस्तार से हैं। यहां चर्चा बाबरी विध्वंस पर: पुस्तक के मुताबिक ही ब्रिटिश अखबार गार्जियन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि जब टैलीविजन पर बाबरी मस्जिद को गिराए जाने की तस्वीरें देखीं तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और वह रो पड़ी थीं। उन्हें तभी अहसास हो गया था कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और उनके सहयोगियों द्वारा बनाए गए धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को बचाने के लिए एक लंबी लड़ाई लडऩी होगी। वैसे उन्होंने भाजपा के उभार के लिए कट्टर हिंदुत्व जैसे शब्द का प्रयोग कर उस राजनीति को यहां तक आने के लिए कांग्रेस की विफलताओं और लापरवाही की चर्चा भी की। सोनिया के मुताबिक कांग्रेस कई मामलों में जरूरत से ज्यादा निश्चिंत रही और उसका रवैया भी ढीला था। 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी ढांचा विध्वंस के समय केंद्र में स्वर्गीय नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। स्पष्ट है कि उन्होंने राव को ही जिम्मेदार ठहराया है। 

    सोनिया गांधी के नेतृत्व में 1999 में पहला चुनाव कांग्रेस ने लड़ा और इतिहास की सबसे कम 114 सीटों पर पार्टी क्यों सिमट गई? भाजपा 6 दिसंबर, 1992 के बाद श्रीराम मंदिर पर पहले की तरह आक्रामक भी नहीं थी। तब तक अटल बिहारी वाजपेयी सार्वजनिक सतह पर पार्टी के सर्वमान्य नेता बन चुके थे। सोनिया गांधी ने तब उड़ीसा के मुख्यमंत्री गिरिधर गोमांग को लोकसभा सत्र में शामिल कर एक वोट से वाजपेयी सरकार को गिराने में भूमिका निभाई और स्वयं राष्ट्रपति के पास जाकर 272 सांसदों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा भी किया। 
    पर्याप्त समर्थन के अभाव में सरकार नहीं बन सकी। फिर वह किसकी नाकामी और लापरवाही की बात कर रही हैं? आखिर 2004 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व की सरकार उन्होंने स्वयं गठित की और संसदीय दल की अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के प्रमुख के रूप में उनकी हैसियत बताने की आवश्यकता नहीं है। एक बार आपने प्रधानमंत्री बनने का दावा किया तो यह बात गले नहीं उतरेगी कि आपको पद की लालसा नहीं थी। उस कार्यकाल में मुसलमानों के लिए पहला सबसे बड़ा काम सच्चर आयोग का गठन था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर पूरे देश में ढांचे खड़े हुए। 

    पहली बार देश में अल्पसंख्यक मंत्रालय बना और अल्पसंख्यक आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। मुसलमान राजदूत बनाए गए, उनके बुद्धिजीवियों को महत्व मिला, उर्दू समाचार पत्रों को मदद दी गई तथा अल्पसंख्यक वित्तीय संस्थाएं अभूतपूर्व तरीके से उभरीं और सक्षम भी रहीं। मुसलमानों के लिए कांग्रेस राज्य सरकारों ने आरक्षण की कोशिश की लेकिन न्यायालय द्वारा रोक दिया गया। इतना सब करने के बावजूद उनके और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2014 में 44ए 2019 में 52 और तीसरे चुनाव 2024 में अभी तक 99 सीटों तक क्यों सिमटी रही? इसके लिए किसे जिम्मेदार माना जाएगा?  लगातार 2014 से सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस के वर्तमान रणनीतिकारों ने निष्कर्ष निकाला कि उनका मुस्लिम वोट तो गया ही, हिंदू वोट भी चला गया। इसलिए मुस्लिम वोट सुदृढ़ करो, फिर वामपंथियों, समाजवादियों और भाजपा विरोधियों को मिलाकर इतना वोट हो सकता है कि हम भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकेंगे और स्वयं को देश और विदेश में सेक्युलरवाद के रक्षक के रूप में उभार भी पाएंगे। 

    राजनीति में आने के बाद से सोनिया गांधी पर दृष्टि रखने वाले मानेंगे कि उनकी आकांक्षा रही है कि जिस तरह कांग्रेस और उनके समर्थक पूरे नेहरू इंदिरा परिवार को देश के लिए त्यागमयी परिवार के रूप में पेश करते हैं उसी अनुरूप उनकी छवि भी बने। अपनी छवि को इसी तरह पेश किया है। प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार करने को इस रूप में पेश किया जाता है। स्वर्गीय संजय गांधी और मेनका गांधी के चरित्र को विकृत करने का उद्देश्य केवल यह स्थापित करना है कि नेहरू- इंदिरा परिवार की असली उत्तराधिकारी राजीव, सोनिया, राहुल, प्रियंका और उनके बच्चे ही हो सकते हैं क्योंकि वही उनके विचार और व्यवहार को आगे बढ़ा रही थी। यू.पी.ए. काल में अनेक भ्रष्टाचार के मामले में उनकी ओर से प्रैस विज्ञप्ति आती थी जिसमें इसका विरोध होता था। यानी किसी भी गलत काम से उनका लेना देना नहीं रहा। इतिहास में नेहरू- इंदिरा की विचार की वाहक तथा राजनीतिक स्वार्थों से परे त्यागमयी छवि की चाहत स्वाभाविक रूप से झलकती है। इस समय सरकार नहीं है और कांग्रेस के लिए पूर्व की तरह राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी स्थिति में आने की निकट भविष्य में संभावना नहीं। तो इसे उनकी ओर से आत्मकथा के द्वारा राजनीति साधने के साथ इस दिशा की अपनी दृष्टि से प्रभावी कोशिश कहा जा सकता है।-अवधेश कुमार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा

    November 19, 2026

    आईसीएमआर-एनआईएमआर की 50वीं वर्षगांठ: मलेरिया से लड़ने के पचास वर्ष

    November 17, 2026

    कैंसर उपचार को किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में पहल

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.