Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    • महंगी हुई Hero Splendor Plus की सवारी, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दामों में की बढ़ोतरी…
    • मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगा पंजीयन…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल
    • बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगा पंजीयन…
    छत्तीसगढ़

    मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगा पंजीयन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद – जिले में मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इन फसलों की खरीदी जिले के अधिसूचित उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, गरियाबंद के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

    कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन किया जाएगा। वहीं प्रति एकड़ उपार्जन की अधिकतम सीमा कोदो के लिए 3.50 क्विंटल, कुटकी के लिए 2 क्विंटल तथा रागी के लिए 3.50 क्विंटल निर्धारित की गई है। शासन की इस पहल से जिले में कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी मिलेट्स फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा श्री अन्न की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा।

    जिले के समस्त कोदो, कुटकी एवं रागी उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे 16 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक एकीकृत किसान पोर्टल में संबंधित समितियों के माध्यम से अपना पंजीयन कराएं और शासन की इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उपार्जन एवं पंजीयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा अधिसूचित उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, गरियाबंद से संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल

    November 21, 2026

    बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026

    महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

    November 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.