Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने गमछा लहराकर जीता बिहार का दिल, निशांत कुमार को लगाया गले…
    • …तो फिर बुढ़ापे में ए.आई. रोबोट से ही खेलेंगे जेन-जी
    • नीतियों को मुंह चिढ़ाती किसान आत्महत्याएं
    • तीन महाशक्ति ही ‘दुनिया’ नहीं
    • अमित शाह का अरुणाचल में बड़ा ऐलान, 2027 के बाद भारत में दर्ज FIR का 3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट तक निपट जाएगा केस
    • पंच तत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां,‘प्रभु श्री राम के श्री चरणों में मां को परम विश्राम प्राप्त हो…’ CM योगी का भावुक पोस्ट
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
    • छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरजपुर. शहर के रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान राजू सिंह चावला के रूप में हुई है.

    जानकारी के मुताबिक, राजू मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था. वर्तमान में वह सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था. यहां वह बाइक गैरेज में मैकेनिक का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह बीते 3 दिनों से घर से लापता था और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.

    सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव बरामद किया. भौतिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल युवक की मौत की वजह संदिग्ध बनी हुई है. परिजनों और पहचान वालों से पुलिस संपर्क स्थापित करने के प्रयास कर रही है.

    पीएम रिपोर्ट में मौत का खुलेगा राज

    शव के पोस्टमार्टम के बाद ही रिपोर्ट में युवक के मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. प्राथमिक तौर पर यह भी सामने आया है कि युवक शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखा गया था. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….

    November 21, 2026

    मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगा पंजीयन…

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.