Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
    • छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….
    • छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    • पहले लागू करें महिला आरक्षण, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी सलाह
    • भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन
    • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….
    कोरबा

    छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेंजरा बाईपास के पास एक बबूल के पेड़ पर 36 वर्षीय युवक ढेलवाडीह गांव निवासी शिवचरण साहू का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतक की जेब से 19 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें नौकरी लगवाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने, भारी कर्ज में डूबने और लेनदारों द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव से परेशान होने का जिक्र है। पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

    नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी
    पुलिस को मृतक की जेब से 19 पन्नों वाले सुसाइड नोट की फोटोकॉपी मिली है। नोट में स्पष्ट लिखा है कि नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने और धोखाधड़ी का शिकार होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। नोट के विवरण के अनुसार, शिवचरण ने कुछ लोगों से विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर पैसे एकत्र किए थे। मामले में एक बिचौलिया भी सक्रिय भूमिका में शामिल था। कोरोना काल के दौरान बिचौलिए की मृत्यु हो गई, जिसके कारण पूरी राशि फंस गई। बिचौलिए के निधन के बाद शिवचरण पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता ही चला गया।

    कोरोना काल में बंद करना पड़ा स्कूल
    शिवचरण की आर्थिक स्थिति पिछले कुछ समय से काफी खराब चल रही थी। उसने कोरोना काल के दौरान स्कूल खोला था, लेकिन सही ढंग से संचालन न होने के कारण उसे अंततः बंद करना पड़ा। इसके बाद से ही वह गंभीर आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी का सामना कर रहा था। सुसाइड नोट में लेनदारों द्वारा लगातार दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया है। इस दुखद घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

    पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया पत्र
    चर्चा है कि सुसाइड नोट की मूल प्रति कोरबा के पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। 19 पन्नों के लंबे नोट में कई लोगों के नाम और पैसों के लेन-देन का पूरा हिसाब लिखा हुआ है। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि जेंजरा बाईपास के पास युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों की विस्तृत पड़ताल के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 

    November 21, 2026

    मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगा पंजीयन…

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.