Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
    • राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    • घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल श्री डेका
    • देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – श्री अरुण साव
    • आइए आपको यहां पर केवल 5.80 लाख की शुरुआती कीमत में आने वाली एक दमदार SUV के बारे में बताते हैं…
    • मशहूर गायिका माइली साइरस ने मैक्स मोरंडो से रचाई शादी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लहराया परचम, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने भी बढ़ाया जिले का मान

    भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक

    रायपुर- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता अर्जित की है। जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और अटूट संकल्प के बल पर हर चुनौती को पार कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

    भोपाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के दिव्यांग तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन खिलाड़ियों श्री रोहित कुमार, श्री जन्तराम पनिका और सुश्री मोहनी मरावी ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए और राष्ट्रीय खेल मंच पर जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

    रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

    प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान तैराक श्री रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत सहित कुल तीन पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार समय दर्ज करते हुए रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। रोहित कुमार का प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

    जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के श्री जन्तराम पनिका ने भी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए दो कांस्य पदक अर्जित किए। इसी तरह सुश्री मोहनी मरावी ने एक कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों से जिले में पैरा खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ा है।

    कलेक्टर से मिले पदक विजेता खिलाड़ी, उपलब्धियों की हुई सराहना

    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    दिव्यांग खिलाड़ियों की सफलता से जिले में खुशी और उत्साह

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों द्वारा छह पदक जीतने से खेल जगत में खुशी और उत्साह का वातावरण है। यह उपलब्धि जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं की क्षमता और संभावनाओं को भी रेखांकित करती है। सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले ये खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

    November 23, 2026

    घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल श्री डेका

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.