मुंबई – मशहूर गायिका माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में अपने निजी आवास पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी रचाई, जो लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड रहे हैं। इस जोड़े ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी की कसमें खाईं। गायिका की शादी की तस्वीरें शनिवार को सामने आईं, जिन्हें प्रशंसक जमकर साझा कर रहे हैं। माइली ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं किया है।
माइली ने समारोह के लिए एक बैकलेस सफेद वेडिंग गाउन पहना था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। गायिका अपनी आंखों से आंसू पोंछती नजर आईं, वहीं मैक्स उनके सामने खड़े हो कर भावुक भाषण पढ़ते दिखाई दिए। सफेद फूलों वाली सुंदर सजावट ने इस पल को और खास बना दिया। शादी में गायिका की मां टिश साइरस और उनकी छोटी बहन, गायिका-गीतकार नोआ साइरस भी शामिल थीं।

