Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    • राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
    • राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    • घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल श्री डेका
    • देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – श्री अरुण साव
    • भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने राज्य चुनाव समिति का किया ऐलान, कांग्रेस से आए नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
    राजनीति

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने राज्य चुनाव समिति का किया ऐलान, कांग्रेस से आए नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को भी अहम जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में बनी इस टीम में कुल 19 सदस्य हैं।

    चुनावी समिति में 19 नेताओं को मिली जगह

    भाजपा की ओर से जारी सूची में 16 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनके अलावा तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। पार्टी ने प्रदेश के पुराने नेताओं के साथ दूसरे दलों से आए चेहरों को भी चुनावी जिम्मेदारी दी है।

    चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के अलावा उपाध्यक्ष सरदार मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्विनी शर्मा, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, श्रीनिवासुलु, विजय सांपला, प्रणीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, मनजीत सिंह मन्ना, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, दिनेश बब्बू और जंगी लाल महाजन को जगह मिली है।

    तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल

    पार्टी ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी घोषित किए हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, पंजाब के सह प्रभारी वीरेंद्र सचदेव और राज्य की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अल्का गुर्जर शामिल हैं। इस समिति के जरिए भाजपा पंजाब में चुनावी मुद्दों, संगठन की रणनीति और पार्टी की तैयारियों को दिशा देने का काम करेगी।

    2027 के घोषणापत्र के लिए जनता से मांगे सुझाव

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पार्टी ने 2027 के घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों को लेकर लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को तीन हेल्पलाइन नंबर और क्यूआर कोड जारी किए।

    ढिल्लों ने कहा कि पंजाब इस समय नशों, गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और कर्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उनके मुताबिक, इन समस्याओं का समाधान भाजपा की डबल इंजन सरकार में ही संभव है।

    नशामुक्त पंजाब और विकास पर रहेगा जोर

    ढिल्लों ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव नशामुक्ति और विकास के मुद्दों पर लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त बनाना, युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना और राज्य में खुशहाली लाना है। पंजाब में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी भी उम्मीदवारों के नाम घोषित करने लगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ज्योतिरादित्य ने यूं लिए कांग्रेस के मजे, कहा- पहले खजाना खाली रहता, अब हितग्राहियों को मिल रहा पैसा

    November 14, 2026

    ‘नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित हुई’,अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला…

    November 11, 2026

    महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.