Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    • राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
    • राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    • घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल श्री डेका
    • देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – श्री अरुण साव
    • भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल
    क्राइम

    भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में विवाह के पवित्र बंधन और विश्वास को तार-तार करने वाले एक जघन्य मामले में अशोकनगर की अदालत ने कड़ा और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। अपनी ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने के दोषी पति तथा उसके ममेरे भाई को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 26-26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है और पीड़िता के पुनर्वास के लिए मुआवजा दिलाने की अनुशंसा की है।

    ये है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक घटना 22-23 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी जिले के कचनार थाना क्षेत्र के एक गांव में रात की है। एक पति ने अपनी पत्नी की इच्छा और सहमति के विरुद्ध अपने ममेरे भाई रविशंकर तिवारी पिता गयाप्रसाद तिवारी निवासी ग्राम करैयाहाट थाना दीपनाखेड़ा जिला विदिशा के साथ मिलकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाना कचनार में रिपोर्ट दर्ज कराई, इससे पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली थी।

    डीएनए और फॉरेंसिक जांच से सिद्ध हुआ अपराध

    प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए कचनार पुलिस ने सटीक और वैज्ञानिक तरीके से विवेचना की। पुलिस ने न केवल पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण कराए, बल्कि घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किए। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट ने अभियोजन के पक्ष को इतना मजबूत कर दिया कि अदालत में दोषियों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों को विवेचना का अहम आधार बनाया। हर तथ्य और साक्ष्य को कानूनी प्रक्रिया के तहत संकलित कर केस डायरी में शामिल किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ पीड़िता के बयानों का भी गहन परीक्षण किया गया। पुलिस की इसी तथ्यपरक जांच ने आरोपियों के खिलाफ आरोपों को प्रमाणित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे न्यायालय के सामने अपराध की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सकी।

    पीड़िता को मिलेगा आर्थिक संबल

    अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि दोषियों द्वारा जमा की जाने वाली अर्थदंड की संपूर्ण राशि अपील अवधि समाप्त होने के बाद पीड़िता को उसके चिकित्सकीय व्यय और पुनर्वास के लिए दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, न्यायालय ने मध्यप्रदेश पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के तहत पीड़िता को अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने की अनुशंसा भी की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पैसों के लिए पोते ने की दादी की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरे में डालकर डैम में फेंका

    November 21, 2026

    Crime News : दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, फूड कॉर्नर के कारीगर की गला रेतकर हत्या…

    November 18, 2026

    पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.