Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ
    • बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से दिया इस्तीफा
    राष्ट्रीय

    बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से दिया इस्तीफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) प्रशासन को सौंप दिया है। पिछले कुछ दिनों से एक मंत्री और विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में काम करते हुए, उनके शिक्षक पद पर बने रहने और छुट्टी के नियमों को लेकर विवाद चल रहा था। राजभवन के हस्तक्षेप और इस मामले में स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद डॉ. चौधरी ने यह कदम उठाया है। इस इस्तीफे के बाद अब बिहार की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में आज बैठक

    डॉ. अशोक चौधरी के इस्तीफे पर अब अंतिम फैसला पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को लेना है, क्योंकि अभी तक इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता कुलपति करेंगे। इस बैठक में तय किया जाएगा कि डॉ. चौधरी का इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं।

    क्या है पूरा विवाद और कब-कब क्या हुआ?

    ए.एन. कॉलेज में डॉ. अशोक चौधरी की नियुक्ति और उनके प्रोबेशन पीरियड को लेकर कानूनी और प्रशासनिक सवाल उठाए गए थे। डॉ. चौधरी ने 17 फरवरी 2026 को राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया था। इसके बाद उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन किया।

    19 अगस्त को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सिंडिकेट ने उनके बिना वेतन के छुट्टी के आवेदन को खारिज कर दिया, जिससे विवाद और गहरा गया। 31 अक्टूबर को राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा और उनकी नियुक्ति के नियमों तथा पात्रता को लेकर सवाल उठाए।

    तेजस्वी और पप्पू यादव ने दी प्रतिक्रिया

    इस्तीफे की खबर के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी गलती मान ली है, वरना ये लोग तो इस्तीफा देने वाले नहीं थे। ये लोग तो बिना चुनाव जीते हुए एक-एक साल तक मंत्री रह गए थे।”

    वहीं, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने डॉ. अशोक चौधरी के इस्तीफे पर कहा कि जब सवाल उठे तो उन्होंने नैतिकता और मूल्यों के आधार पर एक पद से इस्तीफा दे दिया, इसमें किसी को क्या परेशानी है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बेबुनियाद हमले करते हैं, जबकि बिहार के असली मुद्दे अपराध और बेरोजगारी हैं।

    RJD ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने मंत्री अशोक चौधरी की असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हुई नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए लाभ के पद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि डॉ. अशोक चौधरी की विधान परिषद की सदस्यता रद्द की जाए और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाए। RJD सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया था कि डॉ. चौधरी एक साथ तीन पदों पर थे, विधान परिषद के सदस्य, मंत्री और A.N. कॉलेज में लेक्चरर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

    November 28, 2026

    Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान

    November 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखा पत्र, जजों की नियुक्ति को लेकर जताई चिंता

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.