Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं, कांग्रेस को अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए : राजनाथ सिंह
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • रणवीर सिंह की लीक Pics ने बढ़ाई टेंशन, बोरीवली के स्टूडियो में शिफ्ट हुई ‘प्रलय’ की शूटिंग, हर एंट्री पर कड़ा पहरा
    • विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»परिसीमन के तहत छत्तीसगढ़ में 6 नई लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें बनने का प्रस्ताव
    छत्तीसगढ़

    परिसीमन के तहत छत्तीसगढ़ में 6 नई लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें बनने का प्रस्ताव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार की पहल के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भी संभावित बदलावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यदि लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पारित होते हैं और नए प्रावधान लागू होते हैं, तो प्रदेश का राजनीतिक भूगोल बदल सकता है। प्रधानमंत्री की सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटों की संख्या 11 से बढ़ाकर 17 और विधानसभा सीटें 90 से बढ़ाकर 135 करने का प्रस्ताव बताया गया है। इसके तहत प्रदेश में छह नए लोकसभा और 45 नए विधानसभा क्षेत्र बन सकते हैं।

    प्रस्तावित बदलावों में सरगुजा, कांकेर और दुर्ग लोकसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन अथवा विभाजन की संभावना भी जताई जा रही है। सीटों की संख्या बढ़ने का असर केवल निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों में भी व्यापक बदलाव हो सकते हैं। मतदाताओं की संख्या, सामाजिक संरचना और शहरीकरण के स्तर को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय की जा सकती हैं। हालांकि, अंतिम तस्वीर परिसीमन की प्रक्रिया और उसके तहत तय होने वाले मानकों के बाद ही स्पष्ट होगी।

    नए सिरे से करनी होगी राजनीतिक जमावट

    लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ने पर भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों को अपनी चुनावी रणनीति नए सिरे से तैयार करनी पड़ सकती है। छह नए लोकसभा और 45 नए विधानसभा क्षेत्र बनने की स्थिति में नए चेहरों के लिए अवसर पैदा होंगे। वहीं मौजूदा नेताओं के प्रभाव क्षेत्र और राजनीतिक भविष्य पर भी इसका असर पड़ सकता है। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने से किसी मौजूदा विधायक का क्षेत्र दो हिस्सों में बंट सकता है या उसके कुछ हिस्से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में टिकट के दावेदारों के सामने नए समीकरण बनेंगे। राजनीतिक दलों को जातीय-सामाजिक समीकरण, स्थानीय नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे की भी नए सिरे से समीक्षा करनी होगी।

    45 विस सीटें महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित

    परिसीमन के साथ महिला आरक्षण का मुद्दा भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित 135 सदस्यीय विधानसभा में यदि एक-तिहाई सीटों पर महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान लागू होता है, तो गणित के अनुसार 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। इससे प्रदेश की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और नए महिला चेहरों को चुनाव लड़ने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, किन सीटों पर आरक्षण लागू होगा, यह परिसीमन और आरक्षण की निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही तय होगा। फिलहाल राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की निगाहें संसद में विधेयक की स्थिति और आगे की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*

    November 28, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    November 28, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.