Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हमास-इजराइल युद्ध कल होगा समाप्त, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, याह्या सिनवार को मारने के बाद की घोषणा
    मुख्य समाचार

    हमास-इजराइल युद्ध कल होगा समाप्त, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, याह्या सिनवार को मारने के बाद की घोषणा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक साल से चल रहा हमास-इजराइल युद्ध कल (19 अक्टूबर) खत्म हो जाएगा। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के क्रूर चीफ याह्या सिनवार  को मार गिराने के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने 17 अक्तूबर को अपने संबोधन में कहा कि वो हमास के साथ जारी युद्ध को कल ही खत्म कर देगें, लेकिन इसके लिए हमास को उन बंधकों को रिहा करना होगा, जो उनके कैद में है। एक जानकारी के अनुसार हमास के कब्जे में अभी भी कम से कम 102 लोग हैं। उनको छुड़ाने के लिए इजरायल हर तरह से कोशिश कर रहा है।

    बता दें कि याह्या सिनवार को 7 अक्टूबर 2023 के इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंट माना जाता है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था। इस हमले में 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।

    https://twitter.com/netanyahu/status/1847026551629795532

    याह्या सिनवार को इजरायली सेना द्वारा मार गिराने के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा की जनता को वीडियो संदेश दिया। उन्होंने समझाया कि जिस सिनवार को आप लोग शेर समझते थे, वो खुद मांद में छिपा हुआ था। वो आपकी भलाई नहीं कर रहा था। उन्होंने हमास के सबसे खूंखार नेता की मौत की जानकारी देते हुए कहा कि  हमने बुराई को खत्म किया है, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है। हमने जैसा वादा किया था कि हमास के नेता को मार देंगे ठीक वैसा ही किया। ये लड़ाई के दौरान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पल है।

    संबोधन में इजरायली पीएम ने बंधकों की रिहाई को अपनी सर्वोच्च प्रतिबद्धता करार दिया। उन्होंने कहा कि हम उनकी घर वापसी तक अपनी पूरी ताकत से काम करते रहेंगे। इसके अलावा पीएम ने गाजा के लोगों को भी एक मैसेज दिया। नेतन्याहू ने कहा कि सिनवार ने आपका जीवन बर्बाद कर दिया है। उसने आपको बताया कि वह एक शेर था, लेकिन हकीकत में वह एक मांद में छिपा हुआ था और जब वो हमसे घबराकर भाग गया तो वह सैनिकों द्वारा मारा गया। वहीं यहूदी नेता ने सिनवार की मौत को हमास के बुरे शासन का पतन करार देते हुए इजरायल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर कहा।

    https://twitter.com/K72792215Kim/status/1847114095612645826

    इजरायली सेना (IDF) ने 17 अक्टूबर को किए एक हमले में याह्या सिनवार को मार गिराया। वहीं हमास आतंकी संगठन के आका याह्या सिनवार के मरने से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह चेहरा ढंक कर सोफे पर बैठा है। उसके चेहरे पर मौत का खौफ साफ दिख रहा है। उसने इजरायली ड्रोन पर डंडा फेंक कर उसे गिराने का प्रयास भी किया। इसके बाद इजरायली सेना ने उस इमारत पर गोले बरसा दिए और हमास के क्रूर चीफ याह्या सिनवार का अंत हो गया।

    सिनवार की मौत की जांच के लिए DNA टेस्ट किया गया। इससे पहले भी सिनवार को मारने के लिए इजराइल ने कई कोशिशें की थी। हालांकि इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। 23 सितंबर को भी सिनवार की मौत का दावा किया गया था।

    याह्या सिनवार को ‘बुचर ऑफ खान यूनिस’ भी कहा जाता है. 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजरायली मीडिया ने उसकी तुलना कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से की थी। इजरायल डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने उसकी तुलना ‘बुराई का चेहरा’ से की थी। उसे ‘चलता फिरता मरा हुआ आदमी’ तक बताया था। सिनेवार का जन्म साल 1962 में साउथ गाजा के खान यूनिस में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में हुआ था। यही वजह है कि उसे ‘खान यूनिस का कसाई’ भी कहा जाता है। वो खुलेआम कत्लेआम करने से नहीं चूकता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…

    May 6, 2026

    10 मई को डोंगरिया में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में युवाओं को जोड़ने पर होगा मंथन

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.