Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    • थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
    • जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
    • GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
    • 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का नवंबर से बढ़ सकता है  महंगाई भत्ता
    भिलाई

    मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का नवंबर से बढ़ सकता है  महंगाई भत्ता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कर्मचारियों-का-बढ़ेगा-महंगाई-भत्ता
    कर्मचारियों-का-बढ़ेगा-महंगाई-भत्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया है, वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी जल्द ही खुशखबरी आ सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। इस दिशा में वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के सात लाख से अधिक नियमित कर्मचारी, साथ ही निगम और मंडलों के कर्मचारी, जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। केंद्र ने महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। इस प्रकार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 7 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे बढ़ाने की मांग कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की है।

    लाभ जनवरी 2024 से या अक्टूबर से, यह फैसला होना बाकी

    एक नवंबर को हो सकती है घोषणा प्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ जनवरी 2024 से दिया जाएगा या अक्टूबर से, यह फैसला होना बाकी है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछली बार की तरह इस बार भी एरियर तीन किस्तों में दिया जा सकता है। पेंशनरों को लेकर स्थिति अभी भी अस्पष्ट है। पिछली बार का एरियर देने पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि पेंशनरों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा, लेकिन यह अक्टूबर से लागू होगा या जनवरी 2024 से, इसका फैसला बाद में किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TMC सिंबल फ्रीज केस, फैसला करने में कितना समय लगाओगे; CJI सूर्यकांत का चुनाव आयोग से सवाल

    September 24, 2026

    राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के मृत छात्र के माता-पिता से की बात, न्याय की लड़ाई में मदद का दिया भरोसा

    September 24, 2026

    SIR विवाद पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कहा-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस हो और तुरंत जेल भेजा जाए

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.