Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली
    • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के मृत छात्र के माता-पिता से की बात, न्याय की लड़ाई में मदद का दिया भरोसा
    • SIR विवाद पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कहा-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस हो और तुरंत जेल भेजा जाए
    • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : AC बस में लगी आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत…
    • फर्जी सरकारी अधिकारी का खुलासा: खुद को गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बताकर जमाता था धौंस, गिरफ्तार…
    • निसान ने यूरोप के लिए पेश की छोटी इलेक्ट्रिक कार Pixo, Gemini AI से लैस, जानें रेंज और फीचर्स, छोटे Size में बड़ा धमाका…
    • संशोधित ईपीएफ सीमा और सामाजिक सुरक्षा तंत्र का निर्माण, कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हुए
    • सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»SIR विवाद पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कहा-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस हो और तुरंत जेल भेजा जाए
    राष्ट्रीय

    SIR विवाद पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कहा-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस हो और तुरंत जेल भेजा जाए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भारद्वाज ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत हटाए गए मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की भी मांग की है।

    वोट कटने और फर्जी नाम जुड़ने का मामला नया नहीं

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और फर्जी नाम जोड़े जाने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया था।

    भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद से इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग मतदान के दिन वोट डालने पहुंचते हैं लेकिन तब पता चलता है कि सालों से मतदान करने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

    ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

    सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि उनके साथी चुनाव आयुक्तों ने उन्हें कई बार पत्र लिखे थे। भारद्वाज ने दावा किया कि इन पत्रों में उन फैसलों को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिन्हें चुनाव आयुक्तों ने कथित तौर पर गैरकानूनी बताया था। उन्होंने कहा कि इन पत्रों में एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए थे।

    हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा है कि अलग-अलग राय और सुझाव निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग ने यह भी कहा है कि एसआईआर समेत उसके सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

    एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह वापस लिया जाए

    भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त अकेले फैसले नहीं ले सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार आयोग को मनमाने तरीके से चला रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों को वापस जोड़ने की मांग की है।

    दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों को लेकर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। इन आपत्तियों में मतदाता नाम जोड़ने, हटाने और मतदाता सूची से जुड़े तकनीकी मामलों पर सवाल उठाए गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के मृत छात्र के माता-पिता से की बात, न्याय की लड़ाई में मदद का दिया भरोसा

    September 24, 2026

    सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा…

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग में 14 बार उठी आपत्ति, संधू-जोशी ने फैसलों की जानकारी न मिलने पर जताई नाराजगी, ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का हमला

    September 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.