Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
    • नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
    • सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
    • इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
    • जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
    • बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया पर सख्ती:रोहित-कोहली समेत टीम दिवाली पर भी ट्रेनिंग करेगी
    खेल

    न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया पर सख्ती:रोहित-कोहली समेत टीम दिवाली पर भी ट्रेनिंग करेगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया को दिवाली पर भी ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से पीछे चल रही है। तीसरा टेस्ट मुंबई में होना है और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए अहम है।

    टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि सभी प्लेयर्स एक नवंबर से शुरू होने जा रहे मुंबई टेस्ट की तैयारियां करेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन नहीं रखने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया मुंबई में 30 और 31 अक्टूबर को अभ्यास करेगी। ये सेशन सभी खिलाड़ियों को अटेंड करना होगा। रोहित, कोहली और बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स को भी दिवाली में आराम नहीं मिलेगा।

    मुंबई टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम है। लगातार 2 मैच हारने के बाद इंडिया को अब अगले 6 टेस्ट में से 4 जीतने ही होंगे। 5 मैच ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में टीम इंडिया को आखिरी मैच जीतना ही होगा। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो जाती है तो WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा।

    2 पॉइंट्स में ट्रेनिंग सेशन

    • ऑप्शनल (वैकल्पिक): आमतौर पर मैच से पहले ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन रखा जाता है। इसमें खिलाड़ी के पास ट्रेनिंग छोड़ने का विकल्प रहता है। इस सेशन में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिन्हें ट्रेनिंग की जरूरत होती है। शेष खिलाड़ी होटल में आराम करते हैं। मैच से पहले खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के लिए ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन रखा जाता है।
    • नेसेसरी (जरूरी): यह ट्रेनिंग सेशन तब रखा जाता है, जब दो मैचों के बीच गैप हो। इस सेशन में टीम के सभी खिलाड़ियों का मौजूद रहना अनिवार्य होता है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम के अर्धशतक, भारत ए ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए 265 रन

    June 15, 2026

    IND A vs SL A: भारत के बल्लेबाज़ों का नहीं चला बैट, श्रीलंका दिखा रहा शानदार खेल

    June 15, 2026

    ‘भारतीय पुरुष टीम ने दी हरमनप्रीत एंड कंपनी को शुभकामनाएं; कोच ने बताया जीत का मंत्र

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.