Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»व्हाइट हाउस में मनी दिवालीः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलाया दीया, सुनीता विलियम्स ने स्पेस से शुभकामनाएं दीं
    खानपान-सेहत

    व्हाइट हाउस में मनी दिवालीः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलाया दीया, सुनीता विलियम्स ने स्पेस से शुभकामनाएं दीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    वॉशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार रात व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई।इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने दीया जलाया। इस समारोह में सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारतीय मूल के 600 से अधिक अमेरिकी नागरिकों ने हिस्सा लिया। हालांकि व्हाइट हाउस में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन शामिल नहीं हो सकी।वहीं, सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वीडियो संदेश के जरिए दीवाली की शुभकामनाएं दीं। सुनीता ने कहा कि इस साल मुझे अंतरिक्ष स्टेशन पर पृथ्वी से 400 किमी ऊपर दीवाली मनाने का अनोखा अवसर मिला है।
    मेरे पिता ने हमें दीवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में हमेशा सिखाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा। दीवाली खुशी का पल है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई कायम है।जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी सांसदों, अधिकारियों और बिजनेस से जुड़ी हस्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली कार्यक्रम की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला समुदाय है। अब दिवाली व्हाइट हाउस में गर्व से मनाई जाती है। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और सीनेटर रहने के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोगों के साथ काम किया है।

    तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने शुरू की थी दिवाली मनाने की परंपरा

    तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने वर्ष 2003 में व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की थी। हालांकि वह उन्होंने कभी निजी तौर पर दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा नहीं लिया। 2009 में बराक ओबामा ने राष्ट्रपति बनने पर व्हाइट हाउस में निजी तौर पर दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। उन्होंने व्हाइट हाउस में दीया जलाकर दिवाली मनाई थी। इसके बाद 2017 में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने पर इस पंरपरा को और आगे बढ़ाया। 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ मिलकर व्हाइट हाउस में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली पार्टी की मेजबानी की थी।

    अमेरिका में अगले सप्ताह राष्‍ट्रपति चुनाव

    बता दें कि अमेरिका में एक सप्‍ताह के अंदर राष्‍ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में जो बाइडन की पार्टी डेमोक्रैट आगामी दिवाली के त्‍योहार को देखते हुए हिन्‍दुओं को रिझाने में लगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 3 आदतें बढ़ाती हैं पाइल्स का खतरा, जानें बचाव के उपाय…

    May 7, 2026

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.