Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»प्रधानमंत्री मोदी का रोजगार मेले में संदेश: “सेवक बनें, शासक नहीं” – 51 हजार युवाओं को मिला जॉब लेटर
    खानपान-सेहत

    प्रधानमंत्री मोदी का रोजगार मेले में संदेश: “सेवक बनें, शासक नहीं” – 51 हजार युवाओं को मिला जॉब लेटर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में आयोजित रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे उन्हें नई नौकरियों की सौगात मिली। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में आयोजित यह पहला रोजगार मेला है। इस मेले का आयोजन देश के 40 जगहों पर किया गया, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ।

    अक्टूबर 2022 में शुरू हुए इस रोजगार मेले के तहत अब तक 13 आयोजनों में 8.50 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। पिछला मेला 12 फरवरी 2024 को हुआ था, जिसमें 1 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें जनता का सेवक बनने की सीख दी। उन्होंने कहा, “आप जनता के सेवक हैं, शासक नहीं। गरीबों, पिछड़ों की सेवा करें। आने वाले 25 सालों में आप ही भारत को विकसित बनाएंगे।”

    पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ और पीएलआई स्कीम जैसे रोजगार सृजन के कदमों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के चलते देश में नई तकनीक और विदेशी निवेश बढ़ रहा है, जिससे उद्योगों को गति मिली है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बने हैं।

    पीएम ने किया योजनाओं का जिक्र

    • लखपति दीदी: हमारी सरकार ने इन महिलाओं में से 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक करीब 1.25 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मतलब उनकी एक साल की आय 1 लाख रुपए से ज्यादा हो गई है। लखपति दीदी योजना ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के नए साधन दिए हैं। पिछले 1 दशक में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं। मतलब 10 करोड़ महिलाएं स्व-रोजगार के कारण कमाने लगी हैं और सरकार ने इन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया है।
    • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप: भारत के युवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए आज स्किल डेवलपमेंट पर फोकस है। हमने् स्किल इंडिया जैसे मिशन शुरू किए हैं। सैकड़ों कौशल विकास सेंटर्स में युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। एक्सपीरिएंस और ऑपर्च्यूनिटी के लिए भटकना ना पड़े इसकी भी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 500 टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप की व्यवस्था की गई है। 5 हजार रुपया प्रति माह दिया जाएगा। एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा।
    • विदेशों से रोजगार से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट: विदेशों में भारतीयों को आसानी से नौकरी मिले, इसके लिए सरकार कदम उठा रही है। जर्मनी ने भारत के लिए स्किल वर्क फोर्स स्ट्रैटजी जारी की है। भारतीय युवाओं को हर साल 90 हजार वीजा देने का फैसला किया है। पहले वीजा 20 हजार को मिलता था। इसका फायदा युवाओं को होगा। 21 देशों के साथ माइग्रेशन और रोजगार से जुड़े समझौते किए हैं। गल्फ के अलावा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, मॉरेशस, इजरायल जैसे देश शामिल हैं। यूके में काम करने पढ़ाई करने के लिए हर साल 3 हजार लोग वीजा हासिल कर सकते हैं। भारत का टैलेंट भारत की प्रगति ही नहीं, विश्व की प्रगति में हिस्सा बढ़ता जा रहा है।
    • खादी ग्रामोद्योग का विकास : पिछले 10 साल नीतियों ने खादी और ग्रामोद्योग की पूरी तस्वीर बदल दी है। इससे जुड़े लोगों के जीवन में भी बदलाव आया है। खादी ग्रामोद्योग हर साल 1.5 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार कर रहा है। UPA सरकार की तुलना में खादी की बिक्री में 400% की वृद्धि हुई है। इससे साबित होता है कि खादी उद्योग बढ़ रहा है, जिसका लाभ कारीगरों, बुनकरों और व्यापारियों को मिल रहा है।। इससे रोजगार के अवसर और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
    • मेक इन इंडिया अभियान और PLI स्कीम : देश में नई तकनीक आए, नए फॉरेन इन्वेस्टमेंट आएं, इसके लिए हमने स्कीम लॉन्च की। मेक इन इंडिया अभियान और PLI स्कीम ने मिलकर रोजगार सृजन की गति कई गुना तेज कर दी है। हर सेक्टर के उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं के लिए नए मौके बन रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.