रानीखेत 13 नवम्बर 2024। ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में नवविवाहित दंपत्ति संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। मंगलवार दोपहर खुशालकोट निवासी देवकी देवी घर लौटीं और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। देवकी के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा को दी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा।
साढे छह माह का संग, साथ लगा लिया मौत को गले
नैनीताल जिले के सिमलखा की सरिता जलाल का विवाह अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट निवासी कमल सिंह नेगी से 29 अप्रैल 2024 को हुआ था। सात जन्मों का साथ महज साढ़े छह महीनों में ही छूट गया।
दिवाली पर कमल सिंह लुधियाना से घर लौटा था। वह एक होटल में नौकरी करता था, जबकि सरिता गृहिणी थी। जवान बेटे और बहू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। देवकी देवी बेटे और बहू को बार-बार पुकार कर बेहोश हो जा रही है। नवविवाहित जोड़े के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया है।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

