पटना 13 नवम्बर 2024। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अक्षरा सिंह के मोबाइल फोन पर सोमवार देर रात अलग-अलग नंबरों से दो कॉल आये। अक्षरा सिंह को दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा गया है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है। अक्षरा सिंह को फोन कॉल करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

