बिलासपुर 15 नवम्बर 2024/ रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुडु लमनाझाल में रहने वाले रामायण दास किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ घर पर थे, तभी दो व्यक्ति वहां आए। उन्होंने मुफ्त में पेन कार्ड बना देने की बात कही। साथ ही युवकों ने पेन कार्ड बैंक लोन समेत अन्य काम आने की बात कही। पेन कार्ड का महत्व बताने पर रामायण दास पेन कार्ड बनवाने के लिए राजी हो गए।
लिया अंगूठे का निशान किया ठगी
युवकों ने उनसे आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद थंब मशीन पर उनके अंगूठे का निशान लिया गया। अंगूठे का निशान लेने के बाद युवक जल्दी ही पेन कार्ड देने की बात कहते हुए चले गए। कुछ दिन बाद रामायण बैंक से रुपये निकलवाने के लिए गए तो पता चला कि खाते से दो हजार 950 रुपये निकाल लिए गए हैं।
सात हजार 900 रुपये निकाल लिए
कियोस्क सेंटर के संचालक ने पूछताछ की तो उन्होंने पेन कार्ड बनवाने के लिए आए युवकों के संबंध में जानकारी दी। तब कियोस्क सेंटर संचालक ने उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई का खाता चेक किया। इसमें से जालसाजों ने सात हजार 900 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Trending
- सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
- इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
- जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
- बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
- उत्तर प्रदेश : कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा ने अपनी पहचान को असली दिखाने रखे थे किराए पर बाउंसर और ड्राइवर
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
- स्वस्थ भारत, सशक्त भारत- स्वास्थ्य देखभाल विकास के 12 वर्ष
- एफटीए विकसित भारत के लिए नई व्यापार संरचना का निर्माण कर रहे हैं

