Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री ने किया कोल इंडिया लिमिटेड के स्टॉल का उद्घाटन
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री ने किया कोल इंडिया लिमिटेड के स्टॉल का उद्घाटन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) मंडप का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय में सचिव विक्रम देव दत्त और खान मंत्रालय में सचिव वीएल कांता राव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ऊर्जा सुरक्षा, नवीन खनन और टिकाऊ तौर तरीकों के मामले में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला गया, जिनकी ओर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों आगंतुकों का ध्यान आकर्षित हो रहा है।
    सीआईएल मंडप ने रॉयल बंगाल टाइगर से प्रेरित होकर हाल ही में लॉन्च किए गए स्वर्ण जयंती लोगो और शुभंकर “अंगारा” को गर्व के साथ प्रदर्शित किया। यह लोगो भारत के ऊर्जा क्षेत्र की रीढ़ के रूप में सीआईएल की भूमिका को रेखांकित करता है, जो नवाचार और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि शुभंकर भारत के कोयला खनिकों की ताकत और लचीलेपन का प्रतिनिधित्व करता है।
    मंडप के एक महत्वपूर्ण भाग में कोयला मंत्रालय की कोयला गैसीकरण पहल को रेखांकित किया, जिसे सभी क्षेत्रों में खासी उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस पहल से रोजगार सृजन, आर्थिक विकास को गति मिलने और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए कोयला मंत्रालय की वित्तीय प्रोत्साहन योजना में उद्योग जगत की कंपनियों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया और पर्याप्त भागीदारी देखी गई, जिससे स्वच्छ कोयले की ओर भारत के बदलाव के एक प्रमुख प्रवर्तक के रूप में कोयला गैसीकरण की क्षमता में बढ़ता विश्वास प्रदर्शित होता है। श्रेणी 1 (सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त उद्यम) में तीन और श्रेणी 3 (प्रदर्शन परियोजनाएं/लघु-स्तरीय संयंत्र) में दो सहित पांच प्रस्तुतियां कम कार्बन, विविध कोयला क्षेत्र की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.