रायपुर, 15 नवंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस पर समस्त जनजातीय समुदाय और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जनजातीय समुदाय के पूर्वजों के अदम्य साहस, उनकी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण मे असाधारण योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि ये समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिकता का अनुपम भाव समाहित है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश में विविधता से भरी हुई जनजातीय संस्कृतियाँ हैं, जिनसे हमें जीवन के अनेक महत्वपूर्ण मूल्य सीखने को मिलते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उन सभी महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों के बावजूद अपने समुदाय की अस्मिता और देश की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणादायक योगदान दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
हम सब मिलकर अपने जनजातिय समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध रहें। यही हमारे पूर्वजों के प्रति सच्चा सम्मान होगा ।
Trending
- ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
- उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
- कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
- बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
- सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
- पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
- डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
