कांकेर 16 नवंबर 2024। कांकेर-नारायणपुर जिलों की महाराष्ट्र सीमा से लगते अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ शनिवार की सुबह से जारी है। महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज के साथ कांकेर-नारायणपुर जिले की पुलिस का इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं, फिलहाल रुक-रुक कर दोनो ओर से फायरिंग जारी है। वहीं 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नक्सलियों की एक बड़ी पार्टी से हो रही है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य अभय को घेरने के लिए इस ऑपरेशन को शुरू किया है। सुरक्षाबलों को अभय के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलिसेला ने की है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए MI17 हेलिकाप्टर को भेजा गया। जंगल में ही MI 17 हेलिकाप्टर को उतारकर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। उन्हें रायपुर भेजे जाने की सूचना मिली हे।
महाराष्ट्र की सी-60 कमांडो और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई
इस ऑपरेशन में कांकेर और नारायणपुर जिलों के डीआरजी जवानों के साथ महाराष्ट्र की सी-60 कमांडो की टीम भी शामिल है। बड़ी संख्या में जवान जंगलों में मौजूद हैं और नक्सलियों को चारों ओर से घेरने की कोशिश जारी है।
अभी भी जारी है मुठभेड़
सुरक्षाबलों का कहना है कि, मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि, नक्सलियों की ओर से बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। इस मुठभेड़ पर सभी प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

