Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा धन लाभ
    राशिफल

    मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा धन लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स से दूर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि उनके सहयोगी उनके कामों में साथ देंगे। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर रखना होगा। आप किसी के कहने में न आए और किसी अजनबी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का आपको मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए आप ध्यान दें।
    मिथुन- आज के दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इन्कम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। बिजनेस में आप कुछ मजबूत प्लानिंग करेंगे, जिससे आपकी साख और फैलेगी। आपको अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी विरोधी को अपने ऊपर हावी होने न दें।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको एकांत में बैठकर कुछ समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बिजनेस में यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह मिल सकता है।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। परोपकार के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। किसी नए काम की आप चर्चा कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको काम को लेकर यदि कुछ दिक्कतें आ रही थी, तो वह दूर होंगी। कारोबार कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप कोई काम परिवार के विरुद्ध जाकर न करें। आपकी जरा सी लापरवाही से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आपका कोई लक्ष्य पूरा होगा। आप किसी से बातचीत करके कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने बच्चों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है।
    तुला- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कामकाज के मामले में आपके ऊपर दबाव अधिक रहेगा। आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा। संपत्ति संबंधित कोई विवाद यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी सलझ सकता है। आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा और आप दिखावे के चक्कर में न आएं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भाइयों के साथ आपके संबंधों में यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने गुस्से पर काबू करने की आवश्यकता है। परिवार में कोई सदस्य यदि विवाह योग्य है, तो उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर आपके कुछ उतार चढ़ाव बने रहेंगे।
    धनु- आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है और आप खुद को साबित करने में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई डील आज उनसे कोई गलती होने के कारण अटक सकती है। आपको किसी काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपको अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा।
    मकर- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आपसे कामों में यदि कोई गलती हो, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें और आपको किसी नए घर की खरीददारी करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना है। आपको आज गलत खान-पान के कारण धन संबंधित समस्या हो सकती है।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्य अच्छा मार्गदर्शन देंगे, जो आपके खूब काम आएगा। आपको जल्दबाजी के कारण कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं और काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोग कोई अच्छा अवसर मिल सकता हैं।
    मीन- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने आसपास रहे लोगों से यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी और काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलनी होगी। आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको रुपए पैसे से संबंधित मामलों में किसी पर भरोसा बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.