Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर ने तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डॉक्टर को निलंबित करने के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डॉक्टर को निलंबित करने के दिए निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुरनगर 17 नवम्बर 2024। कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का आकस्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत की साफ सफाई करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर नीलम कुजुर अनुपस्थित पाए गए उन्हें नोटिस जारी करके निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आस पास के लोगों ने बताया कि वे नियमित अस्पताल नहीं आती है। और हमेशा अनुपस्थित रहती है।
    कलेक्टर स्वास्थ्य परीक्षण का निरीक्षण करके मरीजों से चर्चा करके सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों के लिए एंबुलेंस व्यवस्था, पर्याप्त दवाई की व्यवस्था, कितने प्रकार का टेस्ट किया जा रहा है। और टेस्ट करने वाले मशीन की जानकारी ली। कलेक्टर ने पीएम जन औषधि केन्द्र एक्स-रे रूम का अवलोकन करके कमरे में आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अस्पताल के वायरिंग और प्लम्बर के माध्यम से नलों के लिंकेज को ठीक करवाने के लिए कहा है।
    कलेक्टर ने जिन मरीजों का आयुष्मान नहीं बना है उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने महिला पुरुष वार्ड, दवाई कक्ष , फिजियोथैरेपिस्ट कक्ष , जन्म मृत्यु पंजीयन शाखा, टीकाकरण कक्ष , स्टोर रूम, प्रसव कक्ष , आपातकालीन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने पुरुष वार्ड का निराकरण करके पत्थलगांव विकासखंड के गांव बाकाचूआं निवासी अरूण भगत , सत्येन्द्र मरीजों से बात करके चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली । समय पर भर्ती मरीजों को भोजन दवाई और विभिन्न बीमारियों का टेस्ट किया जा रहा है कि नहीं। कलेक्टर ने उपस्थित पंजी का भी अवलोकन किया और डाक्टरों, अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। एक डॉक्टर एक दिन में कितने मरीजों को ओपीडी में देखते है । इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी टेक्नीशियन दरशलाल को जिला अस्पताल में पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों का ऑपरेशन करने के दौरान ओटी टेक्नीशियन की सहायता ली जा सके। कलेक्टर ने महिलाओं से संस्थागत प्रसव की जानकारी ली और जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे बताया। उन्होंने कहा माताओं को बताया कि अपने बच्चों को समय पर टीका जरूर लगवाएं कलेक्टर ने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मधुमक्खी छत्ता को हटाने के निर्देश दिए हैं। और परिसर को साफ सफाई करके व्यवस्थित रखने के लिए कहा है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जी एस जात्रा डीपीएम गनपत नायक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.