Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अवैध धान पर कार्यवाही, 3080 कट्टा जब्त
    छत्तीसगढ़

    अवैध धान पर कार्यवाही, 3080 कट्टा जब्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद 17 नवम्बर 2024। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार अवैध धान खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके फलस्वरुप अब तक 3080 कट्टा धान जप्त किया जा चुका है। इसके अंतर्गत देवभोग क्षेत्र से 620, मैनपुर क्षेत्र से 1710 एवं छुरा क्षेत्र से 750 कट्टा धान जप्त किया गया है।
    साथ ही एक ट्रैक्टर एवं दो पिकअप गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगातार चौकसी कर अवैध धान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नोडल अधिकारी एवं उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्ट के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर उड़नदस्ता दल भी क्षेत्र का दौरा कर धान के परिवहन एवं भंडारण पर नजर बनाए रखे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए है। नागरिकगण जिले में कहीं भी अवैध धान परिवहन भंडारण एवं खरीदी बिक्री की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 07706-296344 पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपर कलेक्टर, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारी को भी अवैध धान की सूचना दे सकते हैं। अवैध धान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही। इसके अलावा जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। साथ ही सुचारू रूप से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी सुनिश्चित करें। इसके अलावा अवैध धान पर नजर रखकर कड़ी कार्यवाही करे। कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी बिक्री में अधिकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों पर सीधे एफआईआर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.