कोरिया, 19 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में व्यापक जनसुरक्षा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में बैंकों के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हर वर्ग तक इन योजनाओं के लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष के व्यक्तियों को मात्र 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष के लोगों को 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, ष्ये योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ और उपयोगी हैं। लोग कैंप में आकर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। जिले में अब-तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 99,200 और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 33,600 पंजीकरण हो चुके हैं। कैंपों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार ने कहा, ष्प्रधानमंत्री बीमा योजनाएं देश के हर नागरिक को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति इस सुरक्षा कवच से जुड़ सके।ष् जनसुरक्षा कैंप के माध्यम से प्रशासन की यह पहल आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम पंचायत स्तर पर इन कैंपों के आयोजन से अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

