रायपुर 20 नंवबर 2024। रायपुर जिले की खनिज विभाग की टीम ने 18-19 नवम्बर की दरम्यिानी रात में आकस्मिक रूप से गोबरा नवापारा इलाके में दबिस देकर रेत से भरी पांच हाईवा किए जाने की कार्रवाई की है। उक्त पांचों हाईवा के माध्यम से धमतरी और गरियाबंद जिले से आधी रात को रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
गौरतलब है कि रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई एवं जांच पड़ताल का अभियान संचालित किया जा रहा है। उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे ने बताया कि गोबरा नवापारा इलाके में रेत के अवैध परिवहन की धर-पकड़ के लिए 18 नवम्बर की रात को खनिज सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम भेजी गई। इस टीम ने हाईवा क्रमांक सीजी 04 पीएन 2050, सीजी 04 एमएन 6829, सीजी 07 बीएस 1237, सीजी 04 पीवाय 2323 और हाईवा क्रमांक सीजी 09 जेआर 9918 को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा और गोबरा नवापारा थाने को सुपूर्द किया। जब्त सभी हाईवा बेमेतरा और कवर्धा जिले की हैं।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

