रायपुर 26 नवम्बर 2024 / सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त ईलाज के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गो को केवाईसी कराकर नया आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। कार्ड नही बनवाने पर सरकारी या निजी अस्पताल राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार पुरानी लिमिट में ही ईलाज की सुविधा देगें।
बीपीएल कार्ड होने पर उनके सहित पूरे परिवार को हर साल 5 लाख और एपीएल होने पर 50 हजार तक मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलेगी। केवाईसी कराने पर बुजुर्गो का अगल आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जायेगा। इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी व इन्पैलन निजी अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक स्वयं का ईलाज करा सकेंगे। राशन कार्ड में दर्ज ब्यौरा अनुसार जिले में 70 प्लस आयु वर्ग वाले कुल 88850 लोग है। इनमें अधिकतर के नाम उनके परिवार के पास मौजूद राशनकार्डाे में दर्ज है। अब तक उन्हे उनके परिवार को जारी राशनकार्ड अनुसार ईलाज की सुविधा मिलती रही है। नई स्कीम चूंकि आधार नंबर बेस स्कीम है इसलिए केवाईसी में राशनकार्ड की कोई जरूरत नही पडेगी। 70 प्लस आयु वर्ग के लोग अपने आधार कार्ड से ऑन लाईन या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या किसी च्वाइस सेन्टर पर पहुंचकर ऑनलाईन कार्ड बनवा सकेंगे।
वृद्ध ऐसे कर सकेंगे केवाईसी
1. घर बैठे- 70 प्लस आयु वर्ग के लोगो के लिए घर बैठे केवाईसी करने सबसे अच्छा यह कि beneficiary.nha.gov.in वेबसाईट पर जाये। सर्च करने पर जो पेज खुलता है, उस पर बाई ओर यूट्यूब के दो लिंक प्रदर्शित होते है। एक लिंक 70 प्लस से कम आयु वर्ग के लोगो के आयुष्मान कार्ड से संबंधित है। दूसरा लिंक में वृद्धों के केवाईसी व कार्ड बनाने की बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
2. अधिकृत सेन्टर में- बुजुर्गो के लिए केवाईसी कराने व कार्ड बनाने की सुविधा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों/सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र/जिला चिकित्सालय एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालय पर भी उपलब्ध है। जिला नोडल के अनुसार च्वाईस सेन्टरों पर भी लोग आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। परिवार कोटे से अलग 5 लाख तक मुफ्त ईलाज के लिए 70 प्लस आयु वर्ग के लोगो को नया कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

