महासमुंद। शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला रामसागरपारा संकुल पटेवा मे दिनाक 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की उद्देशिका का वाचन शिक्षक कोमल दीवान द्वारा किया गया। हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र आत्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मारपित करते हैं। संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।
यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है, जो 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
संविधान दिवस को पहली बार 2015 में मनाया गया था, जब भारत सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था । तत्पश्चात डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र में माल्यर्पण शाला के कप्तान साक्षी यादव, कु लता नेताम, रोशनी यादव, कु राजपूत , पुरषोत्तम निषाद आदि ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रधान पाठक दुष्यन्त सिन्हा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे ।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
