Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»शिल्पा शेट्टी के घर पर ईडी की रेड
    राष्ट्रीय

    शिल्पा शेट्टी के घर पर ईडी की रेड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को ईडी की रेड पड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 से चल रही है। इसी मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है।
    बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर बिटकाइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। जिसके चलते ईडी ने इस मामले की जांच की थी। जिसके बाद 3 अक्तूबर को ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू के बंगले और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस दिया गया था।
    इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस दिया था। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के चलते ये रेड आज 19 नवंबर को हुई है। सुबह 6 बजे से ही ईडी की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गई थी।
    ये है पूरा मामला?
    साल 2017 में गेन बिटकॉइन नाम से एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी। इस कंपनी में बिटकॉइन को माइन करने के लिए लोगों से इनवेस्ट कराया गया था।
    जिसके बदले लोगों को 10 प्रतिशत का हैवी रिटर्न देने का वादा था। इस पोंजी स्कीम लोगों ने खूब पैसा लगाया। लेकिन 1 साल बाद ही 2018 में इस कंपनी की पोल खुल गई। जब लोगों का लगा पैसा डूबने लगा तो शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद 2018 और 2019 में महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जब ये मामला ईडी के पास पहुंचा तो अमित भारद्वाज समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी दौरान इस स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज के खाते से 285 बिटकॉइन राज कुंद्रा को भेजे गए थे। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया। इन बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब इसी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर छापा मारा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    राघव चड्ढा के राष्ट्रपति भवन से निकलते ही पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मिले, हलचल तेज

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.