बेंगलुरु 02 दिसम्बर 2024। कर्नाटक के हासन जिले में 26 वर्षीय प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हर्ष बर्धन, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के अधिकारी थे। वह अपनी पहली पोस्टिंग के लिए हासन जा रहे थे। रविवार शाम को हासन जिले के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, टायर फटने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे एक घर और पेड़ से जा टकराई। हादसे में हर्ष बर्धन को सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। गाड़ी के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं और वह सुरक्षित है।
Trending
- संसद जाने से पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर साधा निशाना
- ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी
- ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
- उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
- कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
- बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
- सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?

