राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 16 दिसम्बर 2024 से 20 दिसम्बर 2024 तक षष्ठम् विधानसभा के चतुर्थ सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी विभाग व जिला प्रमुख को कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल प्रेषित करने कहा है। इसके साथ ही कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त कार्यालय मेें अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाने निर्देशित किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
