रायपुर 05 दिसम्बर 2024। धरसींवा ब्लाॅक के मांढर ग्राम पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अनुज शर्मा एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। इस दौरान 200 आवेदनों का निराकरण किया गया.
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रशासन आपके द्वार तक पहुंच रहा है। जहां पर आम नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से विभागों के स्टाॅल लगाए गए और वहां पर समस्याओं का निराकरण भी तंुरत किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम की पहुंच हर गांवों तक हो गई है। जहां पर समस्याओं का निराकरण करने में परेशानियां नहीं हो रही है। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि अवैध शराब, अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई जाएं।
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि पहले की अपेक्षा राजस्व मामले में कमी आई है। 90 से 95 प्रतिशत तक राजस्व मामलों का निपटारा किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से जनसमस्या काॅल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जहां पर 24 घंटे काॅल सेंटर का संचालन किया जाता है। जिले में कोई भी समस्या होने पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय में काॅल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसी तरह जनदर्शन के माध्यम से भी अपनी समस्याओं का शिकायत करा सकते है।
इस शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूषण लाल साहू, भूषण राव कोटे, अंगेश्वर साहू, ढेला बह साहू, महेश कुम्भकार, संतोषी देवांगन, शिव कुमार साहू, मारूती देवांगन, जीवन लाल साहू, मिलेष तारक, अनुसुईया वर्मा, शलैन्द्री धीवर को आवास की चाॅबी का वितरण किया गया। किसानों को बीज का वितरण किया गया। विधायक ने बच्चों का अन्नप्रासन भी किया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

