रायपुर 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। मठपुरैना के शिवनगर निवासी संतोष धीवर ने टूटी पाइप लाइन का सुधार कार्य नहीं होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिवमंदिर रोड के पास पानी सप्लाई की पाइप लाइन एक सप्ताह से टूटी हुई है। जिसके चलते पानी सडक पर भी जमा हो रहा था। जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर निगम में भी शिकयत की थी। लेकिन इसके बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद इन्होंने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके तुरंत बाद संबंधित विभाग ने कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पाइप लाइन मरम्मत का कार्य किया। आवेदक श्री धीवर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
