उज्जैन 05 दिसम्बर 2024। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की विधिवत शुरुआत हो गई। देशभर से आए श्रद्धालु नई सुविधा से प्रसन्न नजर आए। भक्तों ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति का यह प्रयोग सराहनीय है। इससे श्रद्धालु किसी भी समय बिना किसी परेशानी के प्रसाद खरीद सकते हैं। भक्तों ने केवल योजना की तारीफ ही नहीं कि वे अपने साथ 47,700 रुपये का लड्डू प्रसाद भी खरीदकर ले गए हैं।
महाकाल मंदिर मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गेट नंबर एक के पास वेंडिंग मशीन से प्रसाद विक्रय का शुभारंभ किया था।
अगले दिन सोमवार को मशीन को मंदिर के बैंक खाते से जोड़ने की शुरुआत हुई। मंगलवार शाम देर रात इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। इसके बाद लड्डू प्रसाद विक्रय की शुरुआत हुई। बुधवार सुबह से शाम तक मशीन में तीन बार लड्डू प्रसाद के पैकेटों का भंडारण किया जा चुका था। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले दिन 47 हजार 700 रुपये का लड्डू प्रसाद बिका है।
वेंडिंग मशीन से 100, 200 तथा 500 ग्राम के पैक में लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जा रहा है। मशीन की क्षमता अनुसार एक बार में 500 ग्राम के 36 पैकेट, 200 ग्राम के 42 पैकेट तथा 100 ग्राम के 90 पैकेट का भंडारण किया जा रहा है। पहले दिन मशीन में तीन बार पैकेट का भंडारण किया गया।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
- ईथेनॉल पर बनाया धमाकेदार वीडियो, एकदम से मंत्री बनने की रेस में आ गए तेलंगाना BJP सांसद
- रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका
- 2026 में नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव? परिसीमन में ही लगेंगे 6 महीने से ज्यादा
- उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां
- अचानक आई बाढ़, तेज बहाव में बह गई महिला

