Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जिंदल स्टील एड पावर यूनिट 3 में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
    छत्तीसगढ़

    जिंदल स्टील एड पावर यूनिट 3 में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ 05 दिसम्बर 2024। मेसर्स जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड यूनिट-3, खरसिया रोड, रायगढ़ में बीते दिनों दुर्घटना ग्रस्त होकर दो व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में गंभीर खामियां पाए जाने पर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान रखते हुए लाईम एंड डोलो प्लांट में स्थापित समस्त बैग फिल्टर चेम्बर के हापर के इन्स्पेक्शन डोर को खोलकर जांच के कार्य में श्रमिकों के नियोजन को प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए मनीष श्रीवास्तव उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने बताया कि लाईम एंड डोलो प्लांट में स्थापित समस्त बैग फिल्टर चेम्बर के हापर के इन्स्पेक्शन डोर को खोलकर जांच के कार्य में श्रमिकों के नियोजन को प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक कि इस कार्य के लिये एक सुरक्षित स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर निर्धारित नहीं कर लिया जाता है। बैग फिल्टर चेम्बर पर कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को कार्यस्थल पर उपस्थित रहने वाले संभावित खतरों तथा स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर की जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण भलीभांति प्रदान करना सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता है। बैग फिल्टर के हापर के अंदर प्रेसर व टेम्प्रेचर मेजरमेंट एवं हापर के अंदर संभावित ज्वलनशील गैस या अन्य ज्वलनशील सबस्टेंस की उपस्थिति की जांच के लिये बैग फिल्टर हापर में आवश्यक इन्स्ट्रूमेंट लगाया जाकर प्रापर मानिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है। बैग फिल्टर हापर के इन्स्पेक्शन डोर खोलने के कार्य में नियोजित श्रमिकों द्वारा एल्यूमिनाईज्ड प्रोक्सीमिटी सूट का प्रयोग किया जाना सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता है। बैग फिल्टर के अंदर किसी भी स्थिति में हॉट डस्ट का एक्यूमूलेशन न हो इस हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है तथा इस बाबत् एक रिपोर्ट कारखाना निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर दी जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.