कोरिया 05 दिसम्बर 2024। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज किए गए निरीक्षण के दौरान सात वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल और उनकी टीम ने ट्रेक्टर सीजी 16 सीएम 6930 वाहन चालक मनोज कुमार, वाहन मालिक वीर साय, सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन चालक हीरा सिंह, वाहन मालिक सुशील साहू, सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन चालक रमेश कुमार, वाहन मालिक श्री रामधनी, ट्रेक्टर सीजी 16 ए 2321 वाहन चालक बब्लू, वाहन मालिक कमलेश साहू, टीपर सीजी 15 डीआर 2591 वाहन चालक श्री सुरेश, वाहन मालिक राजू खटीक, टीपर सीजी 16 ए 2454 वाहन चालक प्रताप सिंह, वाहन मालिक रवि गुप्ता एवं मिनी ट्रक सीजी 16 ए 20 98 वाहन चालक अखिलेश कुमार, वाहन मालिक सुदर्शन है। इन सभी वाहनों को अवैध ईंट, रेत और गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सातों वाहनों को समीपस्थ बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना थानों में अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के नियम 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों से अर्थदंड की राशि खनिज मद में जमा कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभाग को दें। यह कदम प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कानून के सख्त पालन के लिए उठाया गया है।
Trending
- बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
- विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
- नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
- अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
- सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल

