रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के दिशा निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आज स्थानीय कार्यालय के आरोग्यम् सभा कक्ष में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय कार्यक्रम के समस्त नोडल अधिकारी के साथ समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम की जिसमें बिंदुवार प्रत्येक कार्यक्रम की गहनता से चर्चा करते हुए सिकलसेल, आयुष्मान वंदन योजना, कायाकल्प में चिन्हित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का मूल्यांकन, मलेरिया, हाइड्रोसील जैसे कार्यक्रमों में विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए। टी.बी.कार्यक्रम निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान जिले में चलाया जाएगा। यह अभियान 07 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हाईरिस्क गर्भवती माताओं के फालोअप, खान-पान ,दवा की काउंसिलिंग करने के लिये निर्देशित किया गया।
Trending
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
- बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
