रायपुर। राज्य सरकार और राइस मिलर्स के बीच गतिरोध खत्म हो गया है। सोमवार से सभी धान खरीदी केंद्रों में उठाव शुरू होगा। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मिलर्स की मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। जल्द मिलर्स एग्रीमेंट समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर धान उठाएंगे। इस मामले में CM विष्णुदेव साय के साथ भी मिलर्स की बैठक हुई थी। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्रोत्साहन राशि 60 से बढ़ाकर 80 रुपए किया गया है। लंबित राशि के भुगतान को लेकर भी सहमति बनी है। अगले सप्ताह से किश्तों में भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। वास्तविक भाड़ा को लेकर भी बैठक में सहमति बनी। वहीं राइस मिलर्स एसोशिएशन ने सभी मांगों को स्वीकार करने के लिए CM विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने खाद्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के प्रति भी मिलर्स ने आभार जताया है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

