दिल्ली में शनिवार सुबह शाहदरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शाहदरा के विश्वास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 9 राउंड गोलियां चली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक व्यापारी का नाम सुनील जैन (52) है। जब वह यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मॉर्निंग वॉक करने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Trending
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

