रायपुर, 07 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने डीएलएड, बीएड, बीएबीएड और बीएससीबीएड पाठ्यक्रम 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की तिथियां घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे निःशुल्क तथा जो पहली बार पंजीयन कर रहे होंगे वे निर्धारित राशि के शुल्क के साथ किसी महाविद्यालय/संस्था का 7 दिसंबर 2024 को सुबह 10ः30 बजे से 12 दिसंबर 2024 तक अपने विकल्प ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
अंतिम चरण की प्रथम सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि 12 से 16 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार द्वितीय सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर 2024 एवं महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक होगी। अंतिम सूची की प्रकाशन 23 दिसंबर 2024 को एवं अंतिम प्रवेश की तिथि 24 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक होगी।
विस्तृत जानकारी के लिए एससीईआरटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट
https://scert.cg.gov.in
पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी चिप्स के आधिकारिक वेबसाइट
https://slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/
पर जाकर निर्धारित पंजीयन की कार्यवाही कर सकते हैं।
Trending
- तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
- दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
- दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
- जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
- पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
- छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
- Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
