कोच्चि में ‘पुष्पा 2’ को लेकर एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां के एक थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म का केवल इंटरवल के बाद का हिस्सा दिखाया गया। शुक्रवार शाम 6:30 बजे के शो में सिनेमा प्रेमी जब सिनेमाप्लस सेंटर स्क्वायर मॉल पहुंचे तो उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि फिल्म के तीन घंटे 15 मिनट के शो में अंत के क्रेडिट्स इंटरवल में ही क्यों चलने लगे। बाद में दर्शकों को यह समझ में आया कि उन्हें केवल इंटरवल के बाद का भाग ही दिखाया जा रहा था।
चूक से नाराज हुए लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएटर की इस चूक से दर्शकों में गुस्सा नजर आया। कुछ लोगों ने रिफंड की मांग की, जबकि अन्य ने फिल्म के पहले भाग को फिर से दिखाने की इच्छा जताई। दर्शकों की लगातार मांग के बाद थिएटर ने आखिरकार रात नौ बजे फिल्म का पहला भाग दिखाया। हालांकि, तब तक केवल दस लोग ही फिल्म देखने के लिए रह गए थे। थिएटर ने यह भी वादा किया कि वह दर्शकों को रिफंड जारी करेगा। हालांकि, सभी दर्शक इस अनुभव से संतुष्ट नहीं थे, क्योंकि उन्होंने पूरी फिल्म एक बार में देखने के लिए अपना समय निर्धारित किया था।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

