रायपुर 10 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर का दबदबा रहा। टीम इवेंट में 12 सालों के चैंपियन रही कोरबा वेस्ट की टीम को रायपुर क्षेत्रीय टीम ने शिकस्त देकर विजेता का खिताब हासिल किया। महिला एवं पुरुष के एकल व युगल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक (वितरण) भीमसिंह कंवर थे।
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम में विद्युतकर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हमारे विद्युतकर्मी विद्युत आपूर्ति की निर्बाध सेवा के साथ खेल विधि में भी दक्षता साबित कर रहे हैं, यह गौरव की बात है। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एमएस चौहान, केएस मनोठिया, जेएस नेताम, डीके तुली विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रबंध निदेशक ने विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैडमिंटन खिलाड़ी व कार्यपालक निदेशक सिविल डीके तुली को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया।
तीन दिन तक चले बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रायपुर क्षेत्र विजेता रहा, अतिथियों ने इस टीम के खिलाड़ी सर्वश्री योहन नायक, राजेश ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर, गिरीश कुमार व नवीन एक्का को विजेता ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम कोरबा वेस्ट के खिलाड़ी अविनेश पाठक, सीमांत मिंज, एम जोशी, नरेंद्र उइके एवं गौरव गुप्ता को भी ट्राफी व मेडल प्रदान किया गया।
महिला एकल में विजेता संध्या रानी कोरबा पूर्व एवं उपविजेता झरना लता साहू रायपुर क्षेत्र रहीं। महिला युगल में रायपुर सेंट्रल की जुवेना गोम्स, सरोज डिहरी विजेता एवं कोरबा पूर्व की संध्यारानी व श्रद्धा पिल्लई उपविजेता रहीं।
पुरूष एकल मुकाबले में कोरबा पश्चिम के अनिवेश पाठक विजेता एवं रायपुर सेंट्रल के हितेंद्र मार्कंडेय उपविजेता रहे।पुरूष युगल मुकाबले में विजेता डी बाखला मड़वा व ऐश्वर्य पाठक रायपुर सेंट्रल रहे। उपविजेता कोरबा पश्चिम के अविनेश पाठक व नरेंद्र उइके रहे।
इसी तरह वेटरन एकल (45 वर्ष से अधिक) में रायपुर सेंट्रल के संजय वैद्य विजेता एवं बिलासपुर के योगेश पटेल उपविजेता रहे।
वेटरन युगल में रायपुर सेंट्रल के संजय अग्रवाल व संजय वैद्य विजेता तथा बिलासपुर के मधुप पटेल व योगेश पटेल उपविजेता रहे। मंच संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविन्द पटेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने किया।
अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के चयन के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक ओंकार चंद्राकर रहे। अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिये अविनेश पाठक, हितेंद्र मार्कंडेय, धनेश्वर राम भाकला, सीमांत मिंज, ऐश्वर्य पाठक, योहान नायक, राजेश ठाकुर, नरेंद्र उईके एवं महिला खिलाड़ी संध्या रानी, झरना साहू, जुवेना गोम्स, गायत्री दीवान, कृतिका शर्मा व सरोज धिरही का चयन किया गया है।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

