रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर साइंस काॅलेज में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने आज जायजा लिया। इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत उपस्थित थे। मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई रखने, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने प्रवेश द्वार और निकासी द्वार में फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए, ताकि अलग-अलग वर्ग के लोगों को कार्यक्रम स्थल में पहुंचने में दिक्कतें न हो। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, जनसंपर्क अपर संचालक जे.एल. दरियो, अपर संचालक उमेश मिश्रा भी उपस्थित थे।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

