रायपुर 11 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” एवं बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण 11 दिसंबर को करेंगे। साथ ही युवाओं को जाॅब ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। नव उद्यमी महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री एवं वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्रकुमार साहू, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे, नगर पालिक निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर पालिक निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के तौर पर मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में को-वर्किंग स्पेस “आरंभ” का जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” का भाठागांव अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में निर्माण किया गया है। पंडरी, अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
