रायपुर 10 दिसंबर 2024। देश के टायर टू सिटी में शामिल रायपुर में पहली बार इनोवेशन सेंटर, इनोवेट के माध्यम से नव उद्यमियों का भविष्य संवरेगा। स्टार्टअप के लिए यहां युवाओं को किफायती दरों में प्राइवेट केबिन और शेयरिंग प्लेटफाॅर्म मिल सकेगा। 300 सीटर स्पेस के माध्यम से बिजनेस को नए आयाम में पहुंचा सकेंगे। अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में लगभग एक करोड़ की लागत से भव्य इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। पहली बार स्टार्टअप एसोसिएशन की स्थापना राज्य में हो रही है। जिससे नए विचारों को मंच मिलेगा। साथ ही युवाओं को नवाचारों से जुड़ने व अपनी प्रतिभा व बौद्धिक संसाधनों को साझा करने का अवसर मिल सकेगा। इनोवेटिव के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नई दिशा मिल सकेगी।
इनोवेट के माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने वाले अलिशेर राइन बताते हैं कि इनोवेट खुलने से आॅफिस ढूंढने और सेटअप तैयार करने में कोई समस्या नहीं आई। सर्वसुविधा युक्त एक आॅफिस सेंटर मिल गया। जहां पर फाउंडर मेंबर और स्टाॅफ को बैठने की सुविधा है। साथ ही फ्री वाई-फाई, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट जैसे अनेक सुविधाएं मिली है। यहां का वातावरण भी बेहतर है और शहर के बीच में एक ऐसा आॅफिस मिलने से सुविधाओं की कोई कमी भी नहीं रहेगी। यह सुविधाएं काफी लग्जरिंयस है और ऐसी सुविधाएं किसी बड़े शहरों में ही देखने को मिलता है।
प्राइवेट केबिन और शेयरिंग केबिन की सुविधा
इनोवेट में प्राइवेट रूम बनाए गए हैं, जहां पर फाउंडर चेंबर से लेकर स्टाॅफ चेंबर तैयार किए गए है। इस सर्वसुविधा युक्त प्राइवेट रूम में हाईस्पीड वाई-फाई भी मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इनोवेट कैंपस को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं शेयरिंग रूम में अलग-अलग स्पेस हैं, जहां कोई भी युवा उस वर्क स्पेस का लाभ ले सकते हैं। इनोवेट में मीटिंग हाॅल भी बनाए गए है।
मनोरंजन के साधन भी तैयार
इनोवेट में युवाओं के लिए मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है। यहां अलग से गेम जोन भी तैयार किया गया है। साथ ही कैफेटेरिया की सुविधा और पार्किंग की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। जिससे युवा कुछ पलों को मनोरंजन में भी बीता सकेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

