कानपुर 12 दिसम्बर 2024। अपने घर जा रहे एक बाइक सवार के साथ ट्रक ड्राइवर ने बेरहमी की हदें पार कर दीं. सामने से टक्कर मारकर ट्रक ड्राइवर बाइक सवार को 8 किलोमीटर तक घसीट ले गया. जबकि उसको देखकर लोग चिल्लाते रहे कि ट्रक रोक दे. लेकिन उसने रोका नहीं और आगे जाकर सुनसान जगह पर ट्रक छोड़ फरार हो गया. इस दौरान बाइक सवार की बॉडी के चिथड़े उड़ गए. उसकी पहचान तक नहीं हो पाई. पुलिस ने क्रेन की मदद से बाइक के बचे हुए हिस्से को बाहर निकाला. बॉडी के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बाइक के नंबर से युवक का शुभम नाम पता चला है. लेकिन अभी फाइनल पहचान होनी बाकी है.
मामला कानपुर के घाटमपुर इलाके का है. जहां बुधवार रात को 8:00 बजे एक बाइक सवार पतारा की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने उसको टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक सवार की बाइक डंपर के बीच में फंस गया. इस दौरान तक ड्राइवर को ट्रक रोक कर बाइक को निकालना चाहिए था, लेकिन उसने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी. बाइक सवार को ट्रक घसीटता हुआ 8 किलोमीटर तक ले गया. उधर पीछे से लोगों ने पुलिस को सूचना दी. एक दो बाइक सवार ट्रक के पीछे लगी गईं, यह देख ड्राइवर एक सुनसान जगह देख ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया.
Trending
- ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
- रायपुर – रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
- ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
- क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है?
- सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
- झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
- ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
- TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस

