कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी। यह घोषणा श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा ने की। उन्होंने पुष्टि की कि दिसानायके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और उन्हें बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
जयतिसा ने कहा, राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडो भी होंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति को विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान भारत आने का निमंत्रण दिया था। 4 अक्टूबर को कोलंबो की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की थी । इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और सागर विजन के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और देश के विदेश मंत्री विजिता हेराथ के साथ भी मुलाकात की थी। राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और द्वीप राष्ट्र में सुलह प्रयासों पर चार्च के केंद्रित रहने की संभावना है।
Trending
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

