रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रभावी आवाज उठाई। अग्रवाल ने जल शक्ति मंत्री से प्रश्न के माध्यम से राज्य में चल रही बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन परियोजनाओं की जानकारी मांगी।
जिसपर जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने बताया कि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) और पारी-पासू कमान क्षेत्र विकास के अंतर्गत छतीसगढ़ की तीन परियोजनाओं को शामिल किया गया है। दो परियोजनाओं नामत मनियारी टैंक परियोजना और खारुंग परियोजना के एआईबीपी घटक का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि केली परियोजना चल रही है। पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-24 के दौरान छत्तीसगढ़ को 49.62 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा केली सिंचाई परियोजना को 40.633 करोड़ रुपए, मनियारी टैंक को 43.57 करोड रुपये और वर्ष 2016 से पहले (वर्ष 2008-09 से वर्ष 2015-16 के दौरान) खारंग परियोजना को 10.47 करोड़ रुपये प्रदान किए गए है।
सभी तीनों परियोजनाओं के कमान क्षेत्र विकास-जल प्रबंधन (सीएडीडब्ल्यूएम) घटक नामतः मनियारी टैंक परियोजना, खारुंग परियोजना और केली परियोजना चल रहे हैं और वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-24 के दौरान छत्तीसगढ़ को 28.58 करोड़ रुपये प्रदान किए गए है।
सांसद बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों के लिए जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहायता का आभार व्यक्त करते हुए इन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने राज्य में अन्य प्रभावित क्षेत्रों को शामिल कर नई योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

