Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जिसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें, जिससे आपके आपसी रिश्ते भी अच्छे रहेंगे।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर अपनी माताजी से बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों को लेकर जीवनसाथी को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप भाई बहन से यदि धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी काम में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। यदि आप जीवनसाथी के लिए किसी बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बेवजह किसी मामले में ना बोलें।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए मकान दुकान प्लाट आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके मित्र के रूप में आपके कुछ नए शत्रु हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें, क्योंकि उसमें गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तभी आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपने यदि खर्चों को कंट्रोल नहीं किया, तो आप अपने संसाधन को भी काफी हद तक समाप्त कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
    तुला- आज का दिन आपके लिए कानूनी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी होगी और आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर ढील, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी उनके किसी मित्र की मदद से दूर होते दिख रही हैं।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपका कोई सहयोगी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। आपको यदि करियर को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
    धनु- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में आप सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप किसी के प्रति अपने मन में ईष्या द्बेष की भावना ना रखें। कोई काम को करने के लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपको कोई अच्छी सलाह देंगे। भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
    मकर- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं, लेकिन कामों में आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माताजी को ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी किसी डील को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दे सकते हैं, जिसके लिए उन्हें मेहनत थोड़ी अधिक करनी होगी। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए अच्छा रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
    मीन- आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करें, नहीं तो आपकी टेंशन बढ़ेगी। रोजगार को लेकर लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.